जिदंगी किराये का घर, इसे बदलना पड़ेगा : स्वामी राम जीवनदास
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अनाज मंडी में आयोजित श्री रामचरित मानस एवं श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ में धाम अयोध्या से पधारे स्वामी राम जीवनदास महाराज ने प्रवचन किए और श्रीराम कथा के साथ-साथ भजनों का गायन किया। इस दौरान श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे और श्रीराम नाम के जयकारों से माहौल पूर्णतया भक्तिमय हो गया। स्वामी राम जीवनदास ने श्रद्घालुओं को सात्विक व आध्यात्मिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने भजन जिंदगी किराये का घर है, इस घर को बदलना पड़ेगा... सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। स्वामी राम जीवनदास ने कहा कि श्रीराम चरित मानस में सम्माहित कथा धार्मिक एवं नैतिक आदर्शों का भंडार है।