अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
शहर से 13 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बच्ची की मां सोनिया की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सोनिया ने बताया कि उसकी बेटी 15 मई की रात को करीब 1 बजे घर से गायब हो गई। आरोप है कि अज्ञात युवक उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है।