फतेहाबाद।
देश के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती को आगामी 14 अप्रैल धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती समारोह स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में सुबह 10 बजे से आरंभ होगा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनवारी लाल गहलौत ने बताया कि इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त डा. हरदीप सिंह करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण व भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फूला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में जिला कल्याण अधिकारी बलवान सिंह व डा. भीमराव अंबेडकर सभा के अध्यक्ष प्रो. रमेश कुमार डिंगवाल भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे व अपने विचार रखेंगे।