फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए हुडा लीज पर 15 एकड़ जमीन लीज पर देने को तैयार, शर्तें भी रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग का सपना आखिरकार पूरा होता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग को सेक्टर 9 में अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने के लिए 15 एकड़ के करीब जमीन लीज पर लेने के लिए पत्र मिला है। हुडा की ओर से इस बारे में औपचारिक पत्र स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को भेजा गया है। हुडा ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग के सामने कुछ शर्तें रखी हैं जिनको मानने की सूरत में ही जमीन ट्रांसफर का काम आगे बढ़ सकेगा। सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने इसकी पुष्टि की है।
हुडा के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को भेजे पत्र में सेक्टर 9 की 15 एकड़ जमीन 99 साल के लिए लीज पर देने की हामी भरी है। इसके लिए वो प्रति साल 100 रुपये लीज राशि की डिमांड रख चुके हैं। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हुडा की ओर से भेजे गए पत्र में कई शर्तें भी रखी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी इन शर्तों के बारे में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि शर्तों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहले सारी जानकारी कर लेना चाहते हैं। इसके बाद ही इस दिशा में आगे बढ़ा जाएगा। बहरहाल हुडा ने सेक्टर 9 की जिस 15 एकड़ जमीन पर स्वास्थ्य विभाग को सरकारी अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने का पत्र सौंपा है, वो साइट लघु सचिवालय के सामने बाईपास के पास पड़ेगी। ऐसा होने की सूरत में हुडा का सेक्टर 11, जो अभी तक सुनसान पड़ा है, उसके बसने की भी संभावना काफी प्रबल हो जाएगी।
विज्ञापन


सिटी थाना भी शहर से बाहर करने की तैयारी, 2 एकड़ जगह का प्रस्ताव
शहर के बीचोंबीच स्थित सिटी थाने को भी शहर से बाहर करने की तैयारी शुरू की जा चुकी है। हुडा द्वारा सिटी थाने के लिए सेक्टर 10 में दो एकड़ जगह दिए जाने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है। सिटी थाने की जगह भी सरकारी अस्पताल की साइट और लघु सचिवालय के सामने स्थित जमीन के बीच में पड़ेगी। माना जा रहा है कि सिटी थाने के प्रपोजल में तकनीकी दिक्कतें कम हैं तो पहले पुलिस थाने का निर्माण शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मुनीष बंसल ने कहा कि हुडा की ओर से स्वास्थ्य विभाग के निदेशक को सेक्टर 9 की 15 एकड़ जमीन लीज पर देने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।


अस्पताल की नई बिल्डिंग के लिए हुडा 15 एकड़ जमीन लीज पर देने को तैयार
99 साल के लिए प्रति साल 100 रुपये लीज भरेगा स्वास्थ्य विभाग, हेल्थ विभाग लीज की शर्तों के अध्यन्न में जुट
सिटी थाने के लिए भी दो एकड़ जगह अलॉट, सेक्टर 10 में बनेगा सिटी थाना, सुनसान पड़े सैक्टरों के बसने की संभावना


09एफटीबीपी30 : फतेहाबाद के वर्तमान सामान्य अस्पताल की इमारत ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें