फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रधान की बैठक बुलाकर 12 ने जताया टिकट पर दावा

Sun, 06 Jul 2014 11:40 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार होने से जहां आहत हैं, वहीं फतेहाबाद में टिकट के चाहने वालों की लंबी कतार लगी हुई हैं। खास बात यह है कि सभी अपने-अपने स्तर पर ही टिकट का जोड़-तोड़ लगा रहे। इसके लिए यदि पार्टी में कोई अनुशासन टूटता है तो उसे तोड़ने से कोई गुरेज नहीं किया जा रहा है। बैठक में ग्रामीण और शहरी मंडल इकाइयों के दावेदार बिना प्रधान को सूचना दिए ही अपनी-अपनी दावेदारी प्रस्तुत करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


 रविवार को यहां पार्टी के जिला प्रधान की गैर मौजूदगी में बाकि अन्य नेताओं की बैठक हुई।  इस बैठक में 12 नेताओं ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी जताई। वहीं सर्वसम्मति से यह भी फैसला लिया गया कि  पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा। सभी कार्यकर्ता एकजुटता से उस प्रत्याशी की जीत के लिए तन मन धन से समर्थन करेंगे।

हाईकमान से होगी शिकायत
भाजपा के जिला प्रधान मोलू राम रूल्हानिया ने कहा कि यह ग्रामीण मंडल की बैठक थी। जब उनसे कहा गया कि ग्रामीण व शहरी दोनों ही मंडल की बैठक थी और 12 लोगों ने टिकट की दावेदारी जताई है। इस पर मोलू राम ने कहा कि यह अनुशासनहीनता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इसकी रिपोर्ट ऊपर हाईकमान को भेजी जाएगी। यहां गुटबंदी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 शहरी और ग्रामीण मंडल इकाइयां संयुक्त रूप से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सभी बारह लोगों को दावेदारी प्रत्याशी के रूप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। इनमें ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटिया, महामंत्री अनिल सिहाग, डॉ. हरिसिंह फगेड़िया, उपाध्यक्ष अमीचंद सुथार, सुरेश शर्मा शहर से भारत भूषण मिढ़ा,  प्रवीण जोड़ा, दुर्गेश अरोड़ा, मुलखराज चावला, भारत भूषण गर्ग, महेश सलोदिया व विजय गोयल ने विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी के तौर पर टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की।

 इस बात की पुष्टि भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण मिढ़ा ने की। मिढ़ा ने कहा कि शहरी और ग्रामीण मंडल इकाईयां संयुक्त रुप से जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित कर सभी बारह लोगों को दावेदारी प्रत्याशी के रुप में प्रोजेक्ट किया जाएगा। सबसे खास बात है कि बैठक में पार्टी के जिला प्रधान मोलूराम रूल्हानिया व अन्य नेताओं को बुलाया ही नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें