फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमित 12 नए मरीज मिले हैं। करीब आठ माह बाद जिले में एक दिन में 10 से ज्यादा नए केस मिले हैं। संक्रमण दर सोमवार को 3.27 फीसदी रही। जिले में अभी कोरोना के 37 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले में कोरोना के 367 सैंपल लिए गए। जांच में 12 एक्टिव केस मिले। रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद शहर में दो, भट्टूकलां में पांच, बड़ोपल में दो और जाखल में तीन नए केस मिले है। जिले में पांच कोरोना संक्रमित डिस्चार्ज होने के बाद एक्टिव केस 37 रह गए हैं। इसमें दो कोरोना संक्रमित अग्रोहा मेडिकल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों के ही कोरोना सैंपल ले रहा है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों में अभी गंभीर लक्षण नहीं है। जिले में मिल चुके 37 में से 35 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
जिले में ये हुआ सोमवार को कोरोना टीकाकरण
वैक्सीन पहली दूसरी बूस्टर डोज
कोविशिल्ड 56 175 493
कोवैक्सीन 1 7 16
कॉर्बेवैक्स 18 20 0
कोट
जिले में कोरोना के सोमवार को 12 नए केस मिले हैं। हालांकि अभी तक किसी में गंभीर लक्षण नहीं है। लोगों से भी अपील है कि कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें