फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा की लोकल कमेटी को एसपी ने किया तलब, संगतघर में नहीं जुटेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा की लोकल कमेटी को एसपी ने किया तलब, संगत घर में नहीं जुटेगी भीड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ शुक्रवार को संभावित कोर्ट के फैसले से पहले जिला प्रशासन ने किसी भी तरह के तनाव से निपटने के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा की लोकल कमेटी को जिला प्रशासन के दो प्रमुख अधिकारियों उपायुक्त व पुलिस कप्तान ने तलब कर मामले में शांति बरतने की हिदायत दी है। प्रशासन के बुलावे पर डीसी-एसपी से मिलने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा के प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन को आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को डेरा प्रेमियों का किसी भी तरह की जमघट नहीं लगेगा। संगत घर में भी किसी प्रकार की भीड़ आने से डेरा प्रतिनिधियों ने इंकार किया है। पुलिस कप्तान दीपक सहारण व डेरा की 25 सदस्यीय कमेटी के सदस्य हेमंत चुघ ने इस मुलाकात की पुष्टि की है।
डेरा प्रेमियों के घरों में जारी नामचर्चा पर भी रोक
डेरामुखी पर शुक्रवार को संभावित कोर्ट के फैसले की सूचना के बाद शहर में जारी नामचर्चा पर भी रोक लगा दी गई है। सूत्रों की मानें तो डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से ही इस संदर्भ में निर्देश आया है कि ना तो कोई डेरा प्रेमी कहीं कोई भीड़ का हिस्सा बनेंगे और ना ही शहर के अंदर किसी प्रकार की नामचर्चा होगी। अगले आदेशों तक 24 घंटे तक लगातार चलने वाली विशेष सिमरन को भी रोक दिया गया है। हालांकि डेरा की लोकल कमेटी के सदस्य हेमंत चुघ ने डेरा मुख्यालय से ऐसे किसी भी निर्देश की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन

चार सदस्यीय कमेटी की एसपी के साथ चली आधे घंटे तक बैठक
वीरवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण से मिलने पहुंचे डेरा सच्चा सौदा प्रतिनिधिमंडल में डेरा सच्चा सौदा के भंगीदास लक्ष्मण इंसा, हेमंत चुघ इंसा, कपिल नारंग व अशोक सोनी भी शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में एसपी सहारण ने डेरा की कमेटी से दो टूक कह दिया है कि अगर फैसला आने के बाद या पहले डेरा प्रेमियों की ओर से कोई भी आपत्तिजनक कदम उठाया गया तो प्रशासन भी कानूनी रास्ता अख्तियार करने पर मजबूर होगा। हालांकि डेरा कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को डेरा प्रेमियों की ओर से किसी प्रकार का कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।
डेरा संगत घर में निर्माण कार्य जारी
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा पर कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले हिसार रोड़ स्थित डेरा सच्चा सौदा के संगत घर में शांति छाई रही। सुबह से शाम तक यहां पर जारी निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री व मजदूर ही संगत घर के अंदर व बाहर आते-जाते दिखे। इसके अलावा इक्का-दुक्का डेरा प्रेमी ही संगत घर में आते-जाते दिखे। गौरतलब है कि 2017 अगस्त में पंचकूला में हुई हिंसा के बाद फतेहाबाद जिला प्रशासन ने एक बारगी तो इस संगत घर को भी सील कर दिया था। हालांकि बाद में स्थितियां सामान्य होने पर संगत घर को खोल दिया गया था।
डेरा सच्चा सौदा की स्थानीय कमेटी से मुलाकात की गई है। उन्हें इस मामले में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि डेरा प्रेमी किसी प्रकार से एकत्रित नहीं होंगे और कोई अप्रिय घटना नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

-दीपक सहारण, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद ।
जिला प्रशासन के बुलावे पर एसपी साहब से मिले थे। हमारी ओर से आश्वासन दिया गया है कि डेरा प्रेमियों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। डेरा मुख्यालय या प्रशासन की ओर से नामचर्चा पर रोक लगाने की कोई सूचना नहीं है।
- हेमंत चुघ इंसा, सदस्य, 25 मेंबर कमेटी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें