फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय में पहुंच का हवाला देकर विदेश में नौकरी लगाने का दिया झांसा, ठगे चार लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। विदेश मंत्रालय में पहुंच का हवाला देकर एक युवक को अमेरिका में नौकरी का झांसा देकर उसके पिता से चार लाख रुपये ठग लिए। लगभग तीन माह पूर्व एक समझौते में उसके पैसे वापस देने की बात कही गई थी, लेकिन आरोपी द्वारा दिया गया चेक बाउंस हो गया, इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। फतेहाबाद सदर पुलिस ने पीड़ित गांव एमपी रोही निवासी राजेंद्र की शिकायत पर रमन कुमार निवासी काजलहेड़ी व कबीर भारद्वाज निवासी दिल्ली के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने बताया कि उसके पास रमन कुमार आया और कहा कि आपका बेटा अजय बेरोजगार है और उसे विदेश में नौकरी दिलवा सकता है। उसकी पहचान कबीर निवासी दिल्ली से है और कबीर की विदेश मंत्रालय में अच्छी खासी पहचान है। राजेंद्र ने बताया कि रमन ने उसे कहा था कि कबीर उसके बेटे को अमेरिका में नौकरी दिलवा देगा। इसी एवज में उससे 4 लाख रुपये मांगे गए। उसने उनकी बातों में आकर जनवरी 2016 में 2 लाख रुपये कबीर के खाते में तथा 2 लाख रुपये रमन को दे दिए। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को नौकरी नहीं दिलवाई गई। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी तो उसकी जानकारी के कुछ लोगों ने उक्त आरोपियों को बुलाकर उनका राजीनामा करवा दिया गया और पंचायत में उक्त लोगों ने उसके रुपये वापस देने की बात कही। कबीर ने उसे 2 लाख का चेक दिया, जो डिसऑनर हो गया। जिसके बाद अब उसने दोबारा शिकायत दी है और पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। इस बारे में बात करने पर सदर थानाध्यक्ष आत्माराम बैनीवाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे। मालूम हो कि विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अभी दो दिन पहले ही एक मामला आया था जिसमें एक व्यक्ति ने चार लोगों पर अमेरिका में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप जड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें