अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जननायक जनता पार्टी के झंडा लगाओ अभियान के तहत रतिया हलके के गांव भोडिय़ाखेड़ा में जजपा नेता पूर्ण नारंग और विकास मेहता के नेतृत्व में घरों और दुकानों में पार्टी के झंडे लगाए गए। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जजपा नेताओं ने कहा कि जजपा नेता दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं और हर वर्ग को मान सम्मान वापस दिलाएंगे। युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में भी 75 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी सरकार में हर वर्ग उपेक्षा का शिकार हो रहा है। प्रदेश की जनता ने सांसद दुष्यंत चौटाला को अपनी बागडोर सौंपने का मन बना लिया है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच जयसिंह, दलीप गढ़वाल, सतबीर सिंह, ओमप्रकाश नंबरदार, जिले सिंह, रामसिंह गढ़वाल, मान सिंह, रूपचंद, हनुमान सोनी, मनफूल सिंह सूबेदार, रिसाल सूबेदार, संतलालगोदारा, लादूराम रेपसवाल आदि उपस्थित थे।