फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भाई वाली लड़कियों की सरकारी क्षेत्र में नौकरी के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 45 वर्ष हो :उपनिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सूचना जन संपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक और सोशल मीडिया ग्रुप एडमिन सतीश मेहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला एवं बालिका कल्याण के लिए अनेक योजना चला रही है। सरकार ने डेढ़ दर्जन योजना व कार्यक्रम चला रही है। इससे राज्य में सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम के अनुसार लिंगानुपात 930: 1000 हो गया है। इससे पता चलता है कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान काफी सार्थक हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों को शिक्षित करने व सुरक्षा देने में अहम कार्य कर रही है।
विज्ञापन

सतीश मेहरा ने कहा कि प्रदेश में एक और सुधार कार्यक्रम के तहत दुष्कर्म जैसे मामलों में दस निर्णय लिए हुए हैं। दुष्कर्म करने वाले की सभी सरकारी सेवाएं बंद कर दी जाती है। ऐसे केस के लिए 15 दिन में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्णय अनुसार प्रदेश में नए फास्ट ट्रैक कोर्ट खोलने का निर्णय भी लिया हुआ है। सुरक्षा संबंधी इन कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों में महिला थाने खोले गये हैं। वहीं दुर्गा शक्ति की टीम शिक्षण संस्थानों के आगे प्रतिदिन गश्त करती है। अगर कोई छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देता है। उस पर तुंरत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि आपकी बेटी हमारी बेटी, सुकन्या योजना, ग्रामीण किशोरी योजना के साथ-साथ दर्जनभर योजनाएं ऐसी है, जिनमें बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का यह ग्रुप पिछले लगभग एक वर्ष से महिला सशक्तीकरण एवं बेटियों के हितों से संबंधित क्षेत्र में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें