फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 एचपी मोनोब्लॉक सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए 5 पम्पसैट का लक्ष्य निर्धारित : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए मांगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से अनुदान दर पर सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम प्राप्त करने के लिए इच्छुक लाभार्थियों से 2 एचपी सबमर्सिबल व मोनोब्लॉक और 5 एचपी सबमर्सिबल सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि 2 एचपी मोनोब्लॉक पंपसेट भी केवल उन्हीं किसानों को दिये जाएंगे, जिन्होंने खेत में सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली अपनाई हुई है या जो सोलर पंप की स्थापना से पूर्व सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करवा लेने बारे शपथ-पत्र देंगे। पंपिंग सिस्टम की लागत पर 75 प्रतिशत अनुदान निर्धारित की गई है। जिसके अनुसार 2 एचपी मोनोब्लाक पम्पिंग सिस्टम के लिए 45000 रुपये की राशि जमा करवानी होगी। इच्छुक लाभार्थी 3 अगस्त 2018 तक संबंधित विभाग से प्रमाण-पत्र प्राप्त करके कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें