फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बांधकर युवक को पीटने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव धांगड़ में एक व्यक्ति व उसकी भांजी को कथित तौर पर प्रेमी-प्रेमिका समझकर युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीते दिन गांव धांगड़ में एक व्यक्ति के साथ एक युवती को देखकर कुछ लोगों ने उन्हें प्रेमी-प्रेमिका होने का संदेह जाहिर कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी थी जबकि बाद में पता चला कि वो दोनों रिश्ते में मामा-भांजी थे। पिटाई के बाद युवक को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। सोमवार को अस्पताल में उपचाराधीन पृथ्वी सिंह ने बताया कि वह किसी काम से अपने जीजा के घर आया हुआ था। उस समय उसके जीजा घर पर नहीं थे और वो अपनी भांजी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां आए और उसे बेवजह पीटने लगे। पृथ्वी का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे पेड़ से बांध दिया और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें