ट्रैक्टर के नीचे आने से मासूम की मौत
फतेहाबाद। गांव चिंदड़ में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे ढाई साल का मासूम बच्चा आ गया, जिससे बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बच्चे के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव चिंदड़ निवासी संदीप कुमार अपने ढाई साल के बेटे पीयूष को ट्रैक्टर पर बैठाकर घर की ओर आ रहा था। बताया गया है कि अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से पीयूष ट्रैक्टर के नीचे दब गया। उसे नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।