अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सोमवार शाम को मौसम ने करवट बदली और शहर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हल्की बरसात से लोगों को दो दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिली है। वहीं पारा भी लुढ़ककर 35 डिग्री पर आ गया। फतेहाबाद में दो पहर तक धूप निकली हुई थी और गर्मी व उमस से लोगों का हाल बेहाल हो रहा था। इसके बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और ठंडी हवाएं चलने लगी तथा आसमान में बादल छा गए। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।