फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व डिप्टी सीएमओ सप्ताह में दो दिन ओपीडी अवश्य करे : आरआर जोवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ व डिप्टी सीएमओ सप्ताह में दो दिन करें ओपीडी : आरआर जोवेल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आरआर जोवेल ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्त व सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में चलाए जा रहे खसरा और रुबेला अभियान की समीक्षा की व शत प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंधक निदेशक अमनीत पी कुमार और महानिदेशक डॉ सतीश अग्रवाल भी उपस्थित थे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी सीएमओ व पीएमओ को आदेश दिए कि वे संबंधित उपायुक्त की अनुमति के बिना अपना स्टेशन न छोड़े। मौसम को ध्यान में रखते हुए जैसे डेंगू, डायरिया, मलेरिया, पीलिया आदि अन्य बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपडेट रहे और बीमारियों की रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध करे। उपायुक्त भी समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा व मॉनिटरिंग करे। उन्होंने कहा कि स्वयं सीएमओ व डिप्टी सीएमओ सप्ताह में दो दिन ओपीडी अवश्य करे। डिस्पेंशरियों में कार्य कम होने की वजह से वहां पर तैनात डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट बनाकर नागरिक अस्पतालों में लगाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के बच्चों को विशेष टीकाकरण शिविर लगाकर कवर किया जा रहा है। इसके उपरान्त सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, आउटरीच सैशन साईट्स पर वैक्सीनेट किए जाएंगे तथा हाई रिस्क एरिया जिसमें मलिन बस्ती, भट्ठे, झुग्गी-झोपडिय़ों में रहने वाले सभी बच्चों को मोबाइल टीम के माध्यम से वैक्सीनेट किया जाएगा। खसरा रुबेला वैक्सीन से छूटे हुए सभी बच्चों को कवर करते उन्हें वैक्सीनेट किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंधक निदेशक पी अमनीत कुमार, महानिदेशक डॉ सतीश अग्रवाल ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में अवगत करवाया कि अभियान के तहत जिला में 2 लाख 55 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष बच्चों का टीकाकरण 30 मई से पहले-पहले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें