फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 617 प्राईमरी, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-अध्यापक बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूलों में अभिभावक-अध्यापक बैठक आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला के सभी 617 प्राइमरी, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 23 मई को एक साथ अभिभावक-अध्यापक बैठक संबंधित स्कूलों में आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर ने बताया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने व उन्हें सक्षम बनाने के लिए समय-समय पर अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने स्कूली बच्चों के सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे बुधवार 23 मई को प्रात: 8:30 बच्चों के साथ अवश्य स्कूल पहुंचे। यह बैठक प्रात: 11:30 बजे तक चलेगी। बैठक में अभिभावकों से शिक्षा के सुधार बारे सुझाव भी लिए जाएंगे। जिला को शिक्षा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाना है, जिसमें सभी का सहयोग जरूरी है। डॉ. आभीर ने बताया कि 23 मई को जिला के सभी स्कूलों में उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह के आदेशों की पालना में जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और आयोजित बैठकों में हिस्सा लेंगे। अधिकारी गुणात्मक एवं बेहतर शिक्षा बच्चों को मिले इस बारे भी वे मार्गदर्शन व सुझाव देंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें