फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 13 व 14 को फतेहाबाद में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक 13 अप्रैल को शाम 3 बजे बीघड़ रोड स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह ने बताया कि बैठक में कुल 20 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने आगे बताया कि 14 अप्रैल को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर स्थानीय अरोड़वंश धर्मशाला में प्रात: 10 बजे समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह के मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी होंगे। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे 14 अप्रैल को आयोजित किए जाने वाले समारोह में बढ़चढ़कर भाग ले। इस मौके पर सिलाई मशीन वितरण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यातिथि लाभार्थियों को मशीन वितरित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें