फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक ने मचाया हुड़दंग, कई गाडिय़ों के शीशे तोड़े, दुकान में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव हरिपुरा में रविवार सुबह मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने खूब हंगामा किया। इस दौरान युवक ने अपनी दुकान और एक मोटर साइकिल को आग लगा दी और गांव के रामदेव मंदिर के बाहर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना दरियापुर चौकी को दी और दरियापुर चौकी ने युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गांव हरिपुरा निवासी विनोद की मानसिक स्थिति कई दिन से खराब चल रही है और वह आए दिन घर पर भी हंगामा करता रहता है लेकिन रविवार सुबह युवक विनोद की स्थिति एक बार फिर बिगड़ गई और वह घर में बिना किसी को बताए गांव के बस स्टैंड पर पहुंच गया। सबसे पहले उसने गांव के बस स्टैंड पर किराये पर ली हुई अपनी ही दुकान में आग लगा दी। इसके बाद दुकान के पास खड़ी एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इसके बाद विनोद ने गांव के रामदेव मंदिर के बाहर खड़ी तकरीबन आधा दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। उसके गुस्से को देखते हुए कोई भी उसे रोक नहीं पा रहा था। इस बीच किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना दरियापुर चौकी को दी और दरियापुर चौकी ने मौके पर पहुंचकर विनोद को हंगामा करने से रोक दिया। दरियापुर चौकी में आरोपी विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दरियापुर चौकी पुलिस ने विनोद को हिरासत में ले लिया है लेकिन दरियापुर चौकी इंचार्ज शादीराम ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें