फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में भाई ने ही भाई के घर फैंके पेट्रोल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव जमालपुर में एक लड़की की शादी कार्यक्रम में लड़की के ही परिजनों द्वारा विवाह को खराब करने के लिए टेंट में पेट्रोल बम फेंक दिया। जिससे दो बाराती झुलस गए, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। वहीं इस दौरान मची भगदड़ से लाखों रुपये का खाना खराब हो गया और टेंट भी जल गया। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए 4 लोगों पर आगजनी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जमालपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसने बताया कि 7 मार्च को उसने उसकी बेटी मीना की शादी के लिए लोगों से कर्ज उठाकर करीब 4 से 5 लाख रुपये खर्च कर शादी का कार्यक्रम किया। जिसके लिए 500 से अधिक लोगों को निमंत्रण दिया था। उसने बताया कि उसकी बेटी का विवाह चरखीदादरी निवासी सुनील के साथ तय हुआ था। 7 मार्च को देर शाम को करीब सात बजे जब बारात आई हुई तो उसके भाई लीलाराम ने 2-3 अन्य लोगों के साथ मिलकर पेट्रोल बम बना लिए और छत पर चढ़ गया। जिसके बाद आरोपी ने पेट्रोल से भरी बोतलों को टैंट में खाने के लिए आ रहे रिश्तेदारों व बारात की ओर फेंक दिया। जिसके बाद उसने एक के बाद एक बम गिराने शुरू कर दिए और टैंट में आग लग गई। उसने बताया कि आग लगने से भगदड़ मच गई और दो बाराती झुलस गए। उसने बताया कि उसका लगभग ढाई-तीन लाख रुपये की लागत से बनाया हुआ सामान भी जलकर नष्ट हो गया। बारातियों को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग वहां रखे सिलेंडरों में भी लग गई, जिसे बड़ी मुश्किल से बुझाया गया। उसके बाद उन्होंने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल हो गया। रमेश ने बताया कि उसके बाद रिश्तेदारों के कहने पर उसने अपनी बेटी को विदा किया तथा पुलिस को शिकायत की। टोहाना सदर पुलिस ने रमेश की शिकायत पर लीलाराम व 2-3 अन्य लोगों पर किसी को नुकसान पहुंचाने की नियत से आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें