फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़लाडा रोड पर महिला का पर्स छीना, पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
बुढ़लाडा रोड पर बस स्टैंड के पास तीन किशोराें ने महिला से पर्स और अन्य समान छीन लिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ छीनाझपटी का मामला दर्ज किया है। गांव कमाना निवासी महिला गगन दीप कौर ने रतिया पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह रतिया में किसी काम से आई थी कि जब वह बुढ़लाडा रोड पर पहुंची तो बाइक पर सवार गांव रत्तनगढ निवासी तीन किशोरों ने उसका पर्स छीन लिया और बुढ़लाडा रोड की तरफ फरार हो गए। पर्स में कुछ नगदी रुपये और मोबाइल इत्यादि भी थे। महिला ने पर्स स्नेचिंग की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने लोगों की सहायता से स्नेचिंग करने वालों को पकड़ लिया। जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीनों आरोपियों को उनके कब्जे से नकदी और मोबाइल भी बरामद कर लिया और बाइक भी बरामद कर ली है। जांच अधिकारी ने बताया कि पकड़ में आए तीनों लड़के नाबालिग हैं तथा तीनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें