फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ागरिक अस्पताल को मिले दो चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल को मिले दो चिकित्सक
विज्ञापन


टोहाना। नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ व बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति सेे आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। अस्पताल में अब डिलीवरी केसों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखविन्द्र के आ जाने से लोगों को काफी राहत मिली है। अब बच्चों के ईलाज भी नागरिक अस्पताल में होने लगे हैं और लोगों को बच्चों को दिखाने के लिए महंगे अस्पतालों में जाने से मुक्ति मिली है।

लंबे समय से हो रही थी परेशानी
नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ के सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था। स्टाफ नर्स को मजबूरन डिलीवरी करनी पड़ती थी। कई बार गर्भवती महिलाओं को रेफर करना पड़ता था। सरकार के आदेशानुसार डॉ. सचिन ने 10 जुलाई से टोहाना में कार्यभार संभाला था। जिसके बाद से डिलीवरी की संख्या में भारी इजाफा हुआ है जो बढ़कर 100 से अधिक हो चुकी है। वहीं अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र के जाने के बाद से यहां आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही थी। अब डॉ .सुखविंद्र बच्चो का इलाज कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते है एसएमओ
इस बारे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ के न होने से डिलीवरी केस 50 से भी कम हो गए थे, लेकिन चिक्तिसक डॉ. सचिन ने 10 जुलाई को ज्वाइन किया था और अब तक 100 से अधिक डिलीवरी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुखविंद्र ने भी पदभार संभालने के बाद कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें