फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढांड की बेटी जयता देवी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह पर ऐतिहासिक पलों की बनेगी गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजपथ पर होने वाले कार्यक्रम में फतेहाबाद के गांव ढांड की बेटी जयता देवी परेड में हिस्सा लेंगी। जयता देवी असम राइफल्स की महिला विंग में बतौर राइफल मैन तैनात हैं। यह पहला अवसर है, जब असम राइफल्स की महिला विंग परेड में शामिल हो रही है। जयता देवी की इस उपलब्धि पर उनके पिता भाल सिंह और माता मीरा देवी फूले नहीं समा रहे हैं। पेशे से किसान भाल सिंह और मीरा देवी के बेटे चंद्रभान भी भारतीय सेना में खेले कोटे से नियुक्त हुए हैं।
विज्ञापन

जयता देवी के परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेशवासियों के लिए यह बड़े ही फख्र की बात है क्योंकि परेड में शामिल होने जा रही असम राइफल्स की महिला दस्ते में जयता देवी सहित हरियाणा की तीन बेटियां शामिल हैं। इस दस्ते का नेतृत्व भिवानी जिले की मेजर खुशबू कंवर करेगी। इसी दस्ते में हिसार निवासी राइफलमैन मीनाक्षी और फतेहाबाद के गांव ढांड निवासी राइफल मैन जयता देवी भी शामिल है। असम राइफल्स की महिला विंग का यह दस्ता 26 जनवरी को जब राष्ट्रपति को सलामी देगा तो पूरे प्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण होगा। जयता देवी के चचेरे भाई सीताराम ने बताया कि जयता वर्ष 2017 में सेना शामिल हुई थी और वह नागालैंड में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जयता देवी और उनके दस्ते की सभी सदस्य काफी रोमांचित हैं। वे सभी गत 6 महीने से परेड के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सीताराम ने बताया कि जयता देवी की इस उपलब्धि पर सभी ग्रामवासी बेहद उत्साहित है और वे सब उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब उनके गांव की बेटी गणतंत्र दिवस पर समारोह में मुख्य मंच पर विराजित महामहिम राष्ट्रपति के सामने से होकर निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें