अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद के खिलाड़ियों ने रेसलिंग में तीन पदकों पर कब्जा किया और कॉलेज का नाम रोशन किया है। 28 व 29 अगस्त को राजकीय कॉलेज इसराणा में आयोजित इस चैंपियनशिप में कॉलेज के खिलाड़ियों ने शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल के नेतृत्व में भाग लिया। प्रतियोगिता में लड़कियों के 69 किलोग्राम भार वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कंचन ने सिल्वर मेडल हासिल किया। पुरुषों के 84 किलोग्राम भारवर्ग में बीए प्रथम वर्ष के प्रवीन ने सिल्वर मेडल जीता वहीं 97 किलोग्राम भार वर्ग में एमए हिंदी के अंकित ने कांस्य पदक जीता।