फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज जीएम धनराज कुंडू का प्रदेश सरकार ने किया तबादला, राहुल मितल होंगे नए जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। फतेहाबाद रोडवेज महाप्रबंधक धनराज कुंडू का प्रदेश सरकार ने तबादला कर दिया है। कुंडू की जगह पर एचसीएस अधिकारी राहुल मित्तल को रोडवेज महाप्रबंधक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। राहुल मित्तल फिलहाल फतेहाबाद जिला परिषद के सीईओ के पद पर तैनात हैं। धनराज कुंडू को चरखी दादरी का रोडवेज जीएम लगाया गया है।
विज्ञापन

हड़ताल के तुरंत बाद रोडवेज जीएम का तबादला आदेश आने से चर्चाओं का सिलसिला बस स्टैंड परिसर से लघुसचिवालय तक चल रहा है। हड़ताल के बाद फतेहाबाद डिपो के 57 कर्मचारियों को जिला महाप्रबंधक की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। रोडवेज कर्मचारी इस तबादले को उसी नोटिस मामले से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें