अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे स्थित गांव बडोपल के पास बुधवार सुबह कार व ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक की पहचान हिसार के आजाद नगर निवासी 45 वर्षीय अनिल पुत्र हाकम सिंह के रूप में हुई है। अस्पताल में पहुंची पुलिस ने टीम ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल आज सुबह अपना ऑटो लेकर हिसार से गांव गिल्लाखेड़ा में अमरूद के बाग देखने जा रहा था, कि गांव बडोपल की नहर के पास एक तेज रफ्तार कार से ऑटो की टक्कर हो गई जिसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची बडोपल चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बडोपल चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ अभियोग अंकित कर लिया गया है। से में मारा गयार्। ं