फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवरों की भर्ती को लेकर 8 नप पार्षद नाराज, सुरजेवाला से मुलाकात के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए दो बार कर चुके मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सिरसा नगर परिषद में सत्ता गंवाने के बाद अब बीजेपी की फतेहाबाद नगर परिषद की सत्ता भी खतरे में आती दिख रही है। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए खरीदे गए 13 टाटा ऐस गाड़ियों के ड्राइवरों की भर्ती में प्राथमिकता ना मिलने से शहर के आठ नगर परिषद पार्षद नप अध्यक्ष से नाराज हो गए हैं। पार्षदों की नाराजगी का आलम ये है कि नाराज चल रहे पार्षदों ने बीते एक सप्ताह में दो बैठकें कर अविश्वास प्रस्ताव तक की तैयारी शुरू कर दी है। अगर समय रहते हालात ना सुधारे गए तो पार्षद किसी भी समय बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं। इन पार्षदों में पार्षद ज्योति मेहता, किरण नारंग, पिंकी ग्रोवर डबली, अनीता कुक्कड़ प्रमुख हैं जो इस खिलाफत की अगुवाई कर रही हैं।
13 गाडिय़ों में अधिकतर बीजेपी नेताओं की सिफारिश पर ड्राइवरों की भर्ती का आरोप
नाराज चल रहे पार्षदों की मानें तो नगर परिषद प्रधान ने 13 ड्राइवरों की भर्ती में सिर्फ बीजेपी नेताओं की ही सिफारिश मानी है। बुधवार सुबह हुई नाराज पार्षदों की बैठक में भी ये मुद्दा उठा और इस पर सभी पार्षद एकजुट नजर आए। बागी पार्षदों का आरोप है कि टोहाना के एक बड़े बीजेपी नेता की सिफारिश पर तीन ड्राइवर, बीजेपी के जिलास्तरीय एक बड़े नेता की सिफारिश पर तीन ड्राइवर, एक राज्यमंत्री की सिफारिश दो ड्राइवर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा नप प्रधान ने अपने भी तीन लोगों को ड्राइवर के पद पर ज्वाइन करवा दिया। इसके अलावा दो अन्य पार्षदों के जानकार टाटा ऐस गाडिय़ों पर बतौर ड्राइवर नियुक्त कर दिए गए हैं। पार्षदों का कहना है कि पार्षदों के एक-एक समर्थकों को नौकरी दिए जाने पर उन्हें ऐतराज नहीं है, लेकिन बाकी ड्राइवरों की नियुक्ति करने से पहले प्रधान दर्शन नागपाल ने उनसे सलाह-मशवरा तो दूर, उन्हें बताना तक जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

छह पार्षदों ने करवाना था अपने समर्थक को एडजस्ट, नाम सौंपा तो पता चला लिस्ट हो गई फाइनल
बागी पार्षदों की मानें तो पहले ये तय किया गया था कि ड्राइवरों की भर्ती में जितने पार्षद चाहेंगे, उनके एक-एक समर्थक को एडजस्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं, इच्छुक पार्षदों से उनके समर्थकों के नाम व उनके बायो डाटा तक मांग लिए गए। इसके बाद पार्षद जब अपने समर्थकों के नाम सौंपने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लिस्ट फाइनल हो चुकी है और इस सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैं। इसके बाद पार्षदों का पारा चढ़ गया। बताया गया है कि इस संदर्भ में उनकी नगर परिषद प्रधान से भी गहमागहमी हुई।
डी-प्लान की ग्रांट पहले ही ढिलाई और लापरवाही के चलते हो गई लैप्स
इससे पहले डी-प्लान की ग्रांट के आंबटन में ढिलाई को लेकर पहले ही पार्षद नप प्रधान दर्शन नागपाल से नाराज चल रहे थे। दरअसल डी-प्लान के तहत फतेहाबाद नगर परिषद को 55 लाख की ग्रांट आवंटित होनी थी। इसमें से दलित पार्षदों के लिए 20 लाख की ग्रांट अलग थी। इसके बाद सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में विकास के लिए दो-दो लाख की ग्रांट अलाट होनी थी, लेकिन नगर परिषद प्रशासन व प्रधान की आपसी तनातनी के चलते वो ग्रांट भी लैप्स हो गई। जिसके चलते वार्डों के विकास कार्य नहीं हो पाए। इन दोनों मुद्दों के चलते बागी हुए पार्षदों ने अब अविश्वास प्रस्ताव के बारे में गंभीरता से विचार करना शुरू कर दिया है।
रणदीप सुरजेवाला के संपर्क में हैं कई पार्षद, तंवर समर्थकों की मदद से तख्ता पलट संभव
बीजेपी और नप प्रधान दर्शन नागपाल के लिए खतरे की घंटी ये है कि नगर परिषद प्रधान से नाराज चल रहे पार्षदों ने स्थानीय किसी नेता की बजाए कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला का दामन थामने की तैयारी कर ली है। बीते कुछ दिनों में उक्त पार्षद रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात कर चुके हैं। सुरजेवाला की ओर से ग्रीन सिग्रल मिलते ही वो अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम फैसला ले सकते हैं। अगर ये बागी पार्षद नप अध्यक्ष के खिलाफ कोई कदम उठाते हैं तो तंवर समर्थकों व इनेलो समर्थक पार्षदों का सहयोग भी इस मुहिम को मिल सकता है।
ड्राइवरों की भर्ती निष्पक्ष रूप से हुई है और इसे लेकर कोई पार्षद नाराज नहीं है। ये सब महज मीडिया की अटकलें हैं। नगर परिषद एक परिवार है और परिवार के सदस्यों में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं।
विज्ञापन

दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
हां, ड्राइवरों की भर्ती के लिए समर्थकों की सूची सौंपने गए थे, लेकिन हमें बताया गया कि ड्राइवर नियुक्त कर लिए गए हैं। इस बारे में कोई सलाह-मशवरा नहीं किया गया। अब बाकी पार्षदों से बात करेंगे और आगे की रणनीति उसी अनुसार तय करेंगे।
सोनू कुक्कड़, पार्षद पति, वार्ड नंबर 10 ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें