फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बरसीन के पास बुधवार शाम को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का वीरवार को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय हरदियाल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव झलनियां अपने बाइक पर सवार होकर गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक खेतीबाड़ी का काम करता था और उसके 2 बेटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें