अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। आईजी संजय कुमार ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 15 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। आईजी संजय कुमार, उपायुक्त डॉ हरदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस लाइन, भोडिय़ा खेड़ा खेल स्टेडियम व नई अनाज मंडी फतेहाबाद आदि स्थानों का दौरा किया तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। आईजी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश दिए। मौके पर डीएसपी जगदीश कुमार काजला, अधीक्षण अभियंता आर केसबरवाल, कार्यकारी अभियंता जगबीर सिंह, डीआईपीआरओ सुरेंद्र कुमार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना, नप ईओ अमन ढाण्डा, एसडीओ राजेश माचरा, मार्केट कमेटी सचिव संजीव कुमार सचदेवा सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।