फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बनगांव का बेस्ट विलेज अवार्ड स्कीम के तहत हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लिंगानुपात में सुधार के लिए महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सहित अनेक जनहित की योजनाएं लागू की गई है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के तहत बेस्ट विलेज अवार्ड स्कीम भी चलाई जा रही है। योजना के तहत जिस गांव की जनसंख्या 5000 से ज्यादा होती है तथा जिले में सर्वाधिक लिंगानुपात होता है, उस गांव की 10वीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली लड़कियों को प्रोत्साहन के रूप में एक लाख 50 हजार रुपये की राशि ईनाम के तौर पर दी जाती है। डॉ. हरदीप सिंह ने बताया कि वर्ष 2017 में जिला फतेहाबाद के गांव बनगांव का लिंगानुपात 1545 तथा इसकी जनसंख्या 5524 है। इसलिए योजना के तहत गांव बनगांव को बेस्ट विलेज अवार्ड स्कीम के तहत चुना गया है। सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बंसल ने बताया कि गांव बनगांव का चयन बेस्ट विलेज अवार्ड स्कीम के तहत होने पर गांव की लड़की चिरांशु शर्मा पुत्री दलीप सिंह, रवीना पुत्री रमेश कुमार, अंजली पुत्री भरत सिंह, अमन पुत्री विपिन व रेनू देवी पुत्री सुरेन्द्र कुमार का 10वीं कक्षा का परिणाम 10 सीजीपीए पाया गया है, जोकि गांव सरपंच व चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनगांव द्वारा सत्यापित किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत इन सभी होनहार लड़कियों को 26 मार्च को उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें