अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। ट्रैफिक पुलिस रतिया ने शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड व अन्य मुख्य मार्गों पर जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत ट्रैफिक इन्चार्ज इन्द्राज सिंह, सहायक इंचार्ज बसाऊ राम, यशविन्द्र द्रविड़ तथा अन्य कर्मचारियों ने आने जाने वाले वाहन चालकों को नियमों के बारे में बताया। पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों का गुलाब के फूल देकर स्वागत भी किया। ट्रैफिक इंचार्ज इंद्राज सिंह व सहायक इंचार्ज बसाऊ राम ने बताया की जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत करवाना और नियमों की पालना करने बारे जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों की पालना कर वाहन चालक जहां अपनी जान को सुरक्षित रख सकता है, वहीं सड़क पर चलने वाले और लोग भी सुरक्षित रह सकते हैं।