अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि जिला में जमाबंदी का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और जल्द ही इसे ऑनलाइन कर दिया जाएगा। डॉ. हरदीप सिंह ने सभी राजस्व अधिकारियों से इंतकाल के लंबित मामलों का निर्धारित समयावधि में निपटान करने के निर्देश दिए। बैंकर्स के साथ विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा पर उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा ऑनलाईन लेनदेन के प्रति प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तहसीलों में कम से कम 20 ऐसे लेनदेन किए जाए, जो डिजीटल पेमेंट की दिशा में सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान का हिस्सा हो। उपायुक्त ने जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को पीओएस मशीनों की व्यापक उपलब्धता करवाने और इनके सही संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी बैंकर्स से ग्राहकों के बैंक खाते आधार लिंक करवाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जेके आभीर, एसडीएम सतबीर जांगु, सरजीत नैन, डीआरओ बिजेंद्र भारद्वाज, डीडीए डॉ. बलवंत सहारण, डीआईओ सिकंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।