फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन पहले डाली थी सीवरेज लाइन, अगले ही दिन फटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
शहर की ठाकर बस्ती में डाली गई नई सीवरेज लाइन डलते ही सीवरेज की पाइप लाइन फट गई है। इस मामले को लेकर जब बस्तीवासियों ने विभाग के अधिकारियों को शिकायत की तो विभाग के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। मौहल्लावासियों ने इस मामले का संज्ञान विभाग के अधीक्षक अभियंता को दिया तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग के कार्यकारी अभियंता से जवाब मांगा है।
ठाकर बस्ती निवासी सुनील, प्रवीण, सं जय, रोहताश, मदनलाल, चंद्रमोहन आदि ने बताया कि उनके मौहल्ले में नई सीवरेज लाइन डाली गई थी। एक तो संबंधित विभाग ने गली में गड्ढ़े आदि करके यहां पर सीवरेज लाइन डाली, जिससे वैसे ही लोग परेशाक थे, दूसरा सीवरेज लाइन डलने के अगले ही दिन सीवरेज लाइन पूरे मौहल्ले के पानी का बोझ नहीं उठा सकी और फट गई। जिस कारण गंदा पानी गलियों में बहने लगा है। उन्होंने बताया कि पहले भी वह सीवरेज लाइन के कारण परेशान थे और अब उनको दोबारा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने इसकी शिकायत विभाग के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारियों से भी की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सीवरेज लाइन को बिछाने में भारी घोटाला किया गया है। अगर उनकी बस्ती में सीवरेज व पाइन लाइन बिछाने के मामले की जांच की जाए तो एक बड़ा घोटाला भी उजागर हो सकता है।
विज्ञापन

इस मामले में जब जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके शर्मा से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मांगा है जवाब: वर्मा
इस बारे में जब जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक अभियंता एके वर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। उन्होंने फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता को इस मामले में मौके पर जाकर जांच करने के आदेश दिए हैं। साथ ही उनसे इस मामले में जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें