फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवोकेट गेरा को नप पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव निरस्त, एक हफ्ते बाद शुरु होगी असिसमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवोकेट गेरा को नप पैनल में शामिल करने का प्रस्ताव निरस्त
विज्ञापन

एक हफ्ते बाद होगी असिसमेंट, बैठक के एजेंडे में 16 में से 15 प्रस्ताव पास
सफाई के लिए नया प्रोजेक्ट लाने की तैयारी में प्रशासन
पार्षद प्रतिनिधि फिर भेजे गए बैठक से बाहर, नए अधिकारियों ने लिया बैठक में हिस्सा

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
नगर परिषद की बैठक में आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। एडवोकेट दिनेश गेरा को नगर परिषद के पैनल में शामिल होने के प्रस्ताव को भारी विरोध के बीच निरस्त कर दिया गया। अमर उजाला ने एक दिन पहले ही इस प्रस्ताव के विरोध होने के बारे में बताया था। बैठक में रखे गए एजेंडे के 16 मुद्दों में से 15 मुद्दे पास कर दिए गए। नगर परिषद में पिछले काफी समय से रुकी पड़ी असिसमेंट भी एक सप्ताह में शुरू होगी। नप के ईओ अमन ढांडा ने इसका भरोसा दिया। शहर में 41 जगहों पर एक करोड़ 15 लाख की लागत से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए भी प्रस्ताव पारित कर दिया गया।

सफाई के लिए नया प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी में नप प्रशासन
नप की बैठक में सफाई व्यवस्था पर काफी सवाल उठे। एजेंडे में 100 रिक्शा रेहड़ी और 20 बड़े डस्टबिन को खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली का भी प्रस्ताव रखा गया। इसके अतिरिक्त बैठक में नप ईओ अमन ढांडा ने सफाई व्यवस्था के लिए नया प्रोजेक्ट रखा। इसके तहत शहर में तीन नए प्रकार के कूड़ेदान में रखे जाने की बात कही, जिसका साइज तीन टन का होगा। इसका फायदा ये होगा कि कचरा बाहर नहीं गिरेगा।
विज्ञापन


मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, पहली बैठक में सिर्फ टांटिया ने रखी बात
मंगलवार को नप बैठक से पहले सरकार द्वारा मनोनीत पार्षदों राधेश्याम टांटिया, शम्मी ढींगड़ा और महेश सलोदिया ने शपथ ग्रहण की। ऐसे में इन तीनों पार्षदों के रुख पर भी सबकी नजर थी, लेकिन मनोनीत पार्षदों की ओर से सिर्फ राधेश्याम टांटिया ने ही अपनी बात रखी। अपनी पहली ही बैठक में उन्होंने चिल्ली के सौंदर्यीकरण और जलनिकासी का मुद्दा उठाते हुए उनके जल्द निराकरण करवाने की मांग की। शम्मी ढींगड़ा और महेश सलोदिया अपनी पहली बैठक में चुपचाप ही सदन की कार्यवाही देखते रहे।
विज्ञापन


पार्षद प्रतिनिधि एक बार फिर भेजे गए बाहर
नगर परिषद की बैठक से पार्षद प्रतिनिधियों को बाहर निकालने का सिलसिला इस बैठक में भी जारी रहा। बैठक शुरु होते ही नप ईओ अमन ढांडा ने पार्षद प्रतिनिधियों को बैठक से बाहर जाने का अनुरोध किया। जिसे पार्षद प्रतिनिधियों ने बुझे मन से मान लिया। हालांकि पार्षद प्रतिनिधि दीपू टुटेजा ने जाने से पहले परमिशन लेकर जरूर अपने वार्ड की समस्या रखी।

04एफटीबीपी15 : नगर परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते नप प्रधान दर्शन नागपाल ।
04एफटीबीपी16 : नगर परिषद की अपनी पहली बैठक में बात रखते मनोनीत पार्षद डा. राधेश्याम टांटिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें