फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नेचिंग की घटनाओं का असर, वाहन जांच अभियान शुरु, 70 के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
पिछले कई दिनों से रतिया क्षेत्र में बाइक सवारों द्वारा महिलाओं से छीनाझपटी की वारदातों को देखते हुए शनिवार को रतिया पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। सदर थाना अध्यक्ष बिक्रमजीत भादु के नेतृत्व में पुलिस ने रतिया शहर के चारों तरफ नाकाबंदी करते हुए पूरे शहर को सील कर दिया और आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच शुरू कर दी।
इस दौरान वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनके चालान भी हुए। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को लगभग 70 वाहनों के चालान काटे गए और 10 वाहन इंपाउंड किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिछले 1 सप्ताह से रतिया क्षेत्र में बाइक सवार युवकों द्वारा महिलाओं से बैग छीनने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक हफ्ते के अंदर ही बैग छीनने की 3 घटनाएं हो चुकी हैं । पिछले 2 दिनों से तो टोहाना रोड पर रुलदू वाली गली में लगातार दो दिनों से बाइक सवारों ने 2 महिलाओं से सामान तथा रुपये से भरे हुए बैग छीन लिए, जिससे लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष पाया जा रहा था।

स्नैचिंग का असर, वाहन जांच अभियान शुरू, 70 के काटे चालान
एसएचओ विक्रमजीत खुद जुटे दोपहिया वाहनों की जांच पड़ताल करने में

10एफटीबीपी16 : रतिया में वाहनों की जांच करते हुए सदर थाना अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें