फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लाल बत्ती चौक पर टूटा 11 हजार वोल्टेज का तार

Fri, 10 Apr 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के लाल बत्ती चौक पास टूटकर गिरी बिजली की तार। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के लाल बत्ती चौक पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से टल गया। शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर 11 हजार वोल्टेज का तार अचानक से टूटकर गिर गई। गनीमत यह रही कि जिस समय तार टूटी उस वक्त बिजली की आपूर्ति बंद थी।
प्रत्यक्षदर्शियों शुभम, सुभाष और नागर आदि ने बताया कि तार अचानक तेज आवाज के साथ सड़क पर आ गिरा। लाल बत्ती चौक पर दिनभर वाहनों और पैदल चलने वालों की भारी भीड़ रहती हैं। तार टूटने के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

यदि लाइन में करंट प्रवाहित हो रहा होता तो सड़क पर गुजर रहे वाहन चालक इसकी चपेट में आ सकते थे। वहीं तार टूटा देख पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और यातायात को व्यवस्थित किया। बिजली निगम के जेई देवीराम ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के लिहाज से आसपास के क्षेत्र की बिजली को पूरी तरह से बंद करवाया। कर्मचारियों ने टूटी हुई तार को जोड़ने का कार्य शुरू किया।


एक घंटे में आपूर्ति बहाल

तार टूटने पर स्थानीय दुकानदार रमेश ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण करीब एक घंटे तक काम प्रभावित रहा। हालांकि निगम की टीम ने एक घंटे के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर लिया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी। निगम को जर्जर तारों की समय-समय पर जांच करनी चाहिए। ताकि भविष्य में ऐसे खतरों से बचा जा सके।
विज्ञापन

-
:: शहर के सिरसा हिसार रोड की बिजली लाइनों को पिछले दिनों से ही बदला गया था। किन्ही तकनीकी कारणों से यह टूटी है। सूचना मिलते ही इसे ठीक कर दिया गया था। तार टूटने से कोई हादसा नहीं हुआ।

-रविंद्र, सिटी एसडीओ सबडिवीजन, बिजली निगम फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें