फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चोरियों के चलते टोहाना सदर एसएचओ तब्दील, पवन कुमार होंगे नए एसएचओ टोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने जिले के 2 इंस्पेक्टरों सहित 62 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया है। टोहाना सदर थाने के एसएचओ मनदीप को सिक्योरिटी ब्रांच का इंचार्ज लगाया गया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर पवन कुमार को टोहाना सदर थाने का एसएचओ नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि टोहाना में लगातार बढ़ती चोरियों पर लगाम ना लगाने के चलते ये बदलाव किया गया है। इसके अलावा एसआई सत्यनारायण को भूना, आत्मारा को रतिया, देवेंद्र सिंह को जाखल, निहाल सिंह को सिटी फतेहाबाद, महेन्द्र सिंह को भट्टूकलां का अतिरिक्त एसएचओ नियुक्त किया गया है। एएसआई भीम सिंह को एक बार फिर पुलिस प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। एसआई रमेश कुमार को बड़ोपल चौकी का इंचार्ज लगाया गया है। तबादला लिस्ट में अधिकतर पुलिस कर्मचारी पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें