फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिज इलेवन ने पैरेंटस इलेवन की टीम को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिज इलेवन ने पैरेंटस इलेवन की टीम को 8 विकेट से हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। अपैक्स क्रिकेट अकादमी मैदान में पैरेंटस इलेवन व कोचिज इलेवन के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन अपैक्स ग्रुप के निदेशक अंशुल चराईपौत्रा ने किया। पैरेंटस इलेवन की कप्तानी कृष्ण तनेजा ने व कोचिज इलेवन की कप्तानी डीपीई गौरीशंकर साहू ने की। पैरेंटस इलेवन के कप्तान कृष्ण तनेजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। टीम की तरफ से अंशुल ने 18 गेंदों में 25 रन, राजेश तनेजा ने 25 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया वहीं कोचिज इलेवन की ओर से बलवंत ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट तथा हरमिंद्र सिंह ने 1 ओवर में 3 रन देकर 1 विकेट लिया। जवाब में 12 ओवर में 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोचिज इलेवन ने धुआंधार बैटिंग की और लक्ष्य को 8 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोचिज इलेवन की ओर से रिंकू गिल ने 15 गेंदों में 32 रन, संदीप गोदारा डीपीई ने 10 गेंदों पर 20 रन, कप्तान गौरी शंकर साहू ने 15 गेंदों पर नाबाद 25 रनों की पारी खेलते हुए कोचिज इलेवन को जीत दिलवाई। कोचिज इलेवन की ओर से सुनील जाखड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रिंकू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर प्रोफेसर सुरेन्द्र ज्याणी, पंचायत सचिव मनोज कुमार, विजय गोयल, वरूण मित्तल, अरूण खोड, मनीष ग्रोवर, प्रदीप बिश्नोई, सुरेश गढ़वाल, मलकीत तूर, सचिन मनचंदा, सुभाष कुलडिय़ा, बलवंत, चिराग आदि मौजूद रहे। मैच में अंपायर की भूमिका पारस कम्बोज व रोहित राठी ने निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें