अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। क्रांतिकारी पंडित लेखराम युवा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित 18वीं विशाल ग्रामीण फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। इस अवसर पर पहुंचे युवा जजपा नेता विकास मेहता ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और आज के दौर में तो खेल नशे की लत से दूर रहने का सबसे बढ़िया तरीका है।
मेहता ने कहा कि आज पूरे जिले को नशे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है और युवा पीढ़ी इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से ही नशे को हराया जा सकता है और इसके लिए हमें अपने परिवार के बच्चों को भी खेलों से जोड़ना होगा। इससे पूर्व क्रांतिकारी पंडित लेखराम युवा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दलबीर ढिंगसरा ने मुख्यातिथि विकास मेहता का फूल माला डालकर स्वागत किया। इस मौके पर विनोद मेहता, अशोक मेहता, राजू सरदाना, सुभाष ढिंगसरा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।