फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के चैंबरों के बाथरूम में मिला जिंदा कारतूस, हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। न्यायिक परिसर में वकीलों के चैंबर के प्रथम तल के बाथरूम में 315 बोर का एक कारतूस मिला है। पुलिस ने कारतूस को जब्त करके जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह जब बाथरूम खोला गया तो वहां पर 315 बोर का एक कारतूस पड़ा था। कारतूस को देखकर एक कर्मचारी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कारतूस को कब्जे में ले लिया है। ज्ञात रहे कि न्यायिक परिसर की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों की स्पेशल ड्य़ूटी लगाई गई है। वकीलों के चैंबर व न्यायिक परिसर में अंदर प्रवेश करने के लिए मैटल डिटेक्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन फिर भी यह कारतूस वकीलों के चैंबर में कैसे पहुंचा, यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें