फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-गांव खैराती खेड़ा में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। हरियाणा के युवाओं ने न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी ताकत का लोहा मनवाया है। ओलंपिक के खेल हो या फिर अन्य कोई विश्व स्तरीय टूर्नामेंट, मेडल तालिका में प्रदेश के खिलाड़ी हमेशा ही उच्चे पायदान पर रहते हैं। कहा भी गया है कि देशा में देश हरियाणा, जित दूध दही का खाणा, लेकिन अब इस कहावत के विपरीत नशे के कारोबार से जुड़े लोग युवा शक्ति को बर्बादी की ओर ले जाने लगे हैं। हमें समय रहते इस बुराई पर आरंभिक अवस्था में ही काबू पाना होगा, अन्यथा जिस दिन प्रभावशाली लोग इस धंधे के माध्यम से अपना नेटवर्क बनाने में कामयाब हो गए तो इस बुराई को खत्म करना बेहद कठिन हो जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर बुधवार को जिला के गांव खैराती खेड़ा में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के रात्रि चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में फतेहाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हम सभी को यह सब बताने के लिए काफी है कि अब समय आ गया है कि नशे की बीमारी को अविलंब खत्म करना होगा और इस कार्य में ग्राम पंचायतें महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे सरकार व प्रशासन का सहयोग करे और सामाजिक बुराईयों को जड़ से खत्म करने का कार्य करे। इससे पूर्व गांव के सरपंच कुलदीप सिंह मणकस, पंच तथा ग्रामीणों ने अधिकारियों/ कर्मचारियों व कलाकारों का जोरदार स्वागत किया। विभाग के लीडर भजन पार्टी फूल कुमार, बलराज सिंह, अजय सिंह, सदस्य अशोक कुमार, गुणपाल सिंह, बंसी लाल आदि कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर सरपंच कुलदीप सिंह, मास्टर नारायण सिंह फौजी, प्रताप सिंह चौहाना, पूर्व चैयरमेन प्रभाती राम कसाना, पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक समिति सदस्य राम कुमार कसाना, अमीचंद, रामफल, गंगा सिंह, रामस्वरूप, धर्मपाल आदि अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गांव के इतिहास के बारे में विभाग के अधिकारियों को विस्तार से अवगत करवाया। विभाग द्वारा उनके गांव में रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए उनका धन्यवाद भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें