फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लोक अदालत 31 को हिसार में

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशन लोक अदालत 31 को हिसार में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला के पूर्व सैनिक जो रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी हिसार से पेंशन ले रहे हैं, उनके लिए आगामी 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे डीपीडीओ हिसार में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक और अर्द्ध सैनिक कल्याण कार्यालय फतेहाबाद के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस लोक अदालत में पेंशन से संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा और यह पेंशन अदालत प्रत्येक माह के अंतिम कार्य दिवस को आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व सैनिक अपने पूरे दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन फार्म लघु रक्षा पेंशन अदालत मार्फत कार्यालय रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, मकान नंबर 43/17, गली नंबर एक, जवाहर नगर, हिसार को प्रस्तुत कर सकता है तथा अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01662 230834 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें