फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण कालेज में कैरियर पर सेमीनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। गांव जमालपुर शेखां स्थित ग्रामीण कालेज आफ एजूकेशन में पुष्प इंफोटेक द्वारा विभिन्न कैरियर आप्शंस पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में पुष्प इंफोटैक के डायरेक्टर जगदीश पाहवा ने शिरकत की। सेमिनार के शुभारंभ से पूर्व ग्रामीण कालेज से डा. भीम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज निदेशक देव प्रकाश ने की। इस दौरान पाहवा ने कहा कि आज का युग बहु आयामी युग है। जैसे एक मोबाइल फोन केवल बात करने का जरिया ना होकर कंप्यूटर व अन्य जरुरतों को पूरा करता है। कालेज डायरेक्टर देव प्रकाश ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर साहित्यकर नवल सिंह, पुष्प इंफोटेक से अध्यापिका संतोष एवं शक्ति, ग्रामीण कालेज से विक्रम, विनोद, जगबीर, रोहताश डांगरा, बागूराम, रेणू बिश्नोई, कमलेश गर्ग, पूनम, मोहम्मद अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें