फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस ने मारी भेड़ों को टक्कर, 15 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
गांव जमालपुर शेखां में वीरवार सुबह रोडवेज बस की चपेट में आने से 15 भेड़ों की मौत हो गई तथा लगभग एक दर्जन के करीब गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भेड़ों का पोस्टमार्टम करवाया तथा बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पशुपालक पप्पू राम अपने बच्चों राहुल और अजय के साथ मिलकर भेड़ों को रतिया रोड के किनारे चराने के लिए ले जा रहा था। तभी टोहाना की ओर से तेज गति से आ रही रोडवेज की बस ने भेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही 15 भेड़ों की मौत हो गई। जबकि 12 से ज्यादा भेड़ घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा देख भेड़ पालक सुध-बुध खो बैठा। आसपास के गांव के लोगों ने मौके पर आकर उसको ढाढ़स बंधाया। थाना प्रभारी सोमवीर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई में लग गई है। गांव के पशु अस्पताल के प्रभारी डा. राजेश व नरेश और पशुधन सहायक बबली परोचा ने मृतक भेड़ों का पोस्टमार्टम किया व घायलों की मरहम पट्टी करके पशुपालकों को सौंप दिया। इस बारे में सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सैनी ने कहा कि पशुपालक पप्पूराम एक गरीब आदमी है, उसकी हर प्रकार से सहायता की जाएगी। पप्पू ने बताया कि वह गांव जमालपुर शेखां में भेड़-बकरियां पालकर ही परिवार का पालन-पोषण कर रहा है। उसके पास कुल 55 भेड़ बकरियां हैं, लेकिन रोडवेज बस की चपेट में आने से 15 भेड़ों की मौत हो गई तथा लगभग 15 घायल हो चुकी है। जांच अधिकारी करनैल सिंह ने बताया कि हादसा होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया तथा चालक फरार हो गया। उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व पशुओं को मारने के मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें