फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनी में इनेलो के लिए पहुंची रिकार्ड भीड़, सरकार की बढ़ी मुश्किलें : दौलतपुरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी में इनेलो के लिए पहुंची रिकॉर्ड भीड़, सरकार की बढ़ीं मुश्किलें : दौलतपुरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
इनेलो विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि जननायक स्व. ताऊ देवीलाल के जयंती पर भिवानी में आयोजित संघर्ष संकल्प सम्मान दिवस समारोह में रिकॉर्ड भीड़ पहुंची है। इसने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सहित अन्य सभी विरोधी दलों की सांसें फुला दी हैं। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और आस्था के साथ लाखों की भीड़ स्व. ताऊ देवीलाल और इनेलो के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने भिवानी पहुंची थी, उसके लिए जनता के हार्दिक आभारी हैं।
विज्ञापन

इनेलो विधायक ने कहा कि इनेलो के भिवानी कार्यक्रम में हरियाणा भर से पहुंचे जन समूह में जिला फतेहाबाद की भागीदारी अग्रणी रही है। नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के शीर्ष नेता अभय चौटाला और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अजय चौटाला ने भी सत्तासीन होने पर आमजन के लिए कल्याणकारी घोषणाओं की घोषणा की। इनमें किसानों के लिए बिजली बिल माफ, ट्यूबवेल बिजली के दाम आधे करने, बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपये करने, घरेलू बिजली की दरें आधी करने और बेरोजगारी दूर करने के लिए हर घर को एक नौकरी देने की घोषणाएं शामिल हैं। दौलतपुरिया ने कहा कि समारोह से पूर्व विरोधी दल इनेलो के बारे में तरह-तरह की बयानबाजी कर रहे थे। रैली की एतिहासिक सफलता ने उनके मुंह बंद कर दिए हैं। इनेलो विधायक ने जनता का आह्वान किया कि वे अपने स्नेह-समर्थन को इसी प्रकार बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें