नशा करने के लिए बनाया लूट का षड्यंत्र
फाईनेंसर से लूट करने के मामले में 6 गिरफ्तार
रिमांड के बाद हो सकता है अन्य वारदातों का भी खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव जापतेवाला के नजदीक एक फाइनेंसर से पिस्तौल दिखाकर बाइक सवार नकाबपोशों द्वारा लूट के मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। लूट हुए करीब एक सप्ताह का समय हो गया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां दो आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी वो भी शामिल है, जिसके घर से पीड़ित किश्त लेकर जाता था। पुलिस ने लूट के मामले में साकेत व सागर को काबू किया है। दोनों ने बताया कि वे नशेड़ी हैं। घर से नशे के लिए रुपये नहीं मिलते थे। इसके लिए वे छोटी-मोटी चोरी भी कर लेते थे। उन्होंने दो हजार रुपये में एक व्यक्ति से बिना नंबर की बाइक खरीद लिया। उनकी दोस्ती धारसूल निवासी सोनू से हुई। सोनू ने उनकी दोस्ती जापतेखड़ा निवासी गौरी से करवा दी। गौरी व उसके भाई गुरविंद्र उर्फ काला ने कहा कि वे लूट कर सकते हैं। उनके पास चोरी की बाइक व 12 बोर पिस्तौल भी है। उनके गांव में एक व्यक्ति जगसीर किश्त लेने आता है तथा 23 जून को आएगा जिसे आसानी से लूटा जा सकता है।
संदिग्ध लग रहा था मामला: डीएसपी
डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने बताया कि लूट का मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने जांच की तो पता चला मामला सही है। पुलिस ने शक के आधार पर सागर व सकेत को काबू कर लिया। दोनो आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई पिस्तौल, बाइक बरामद होगी। आरोपियों ने इस मामले में जापताखेडा गांव निवासी गौरी व काली, सनियाना निवासी सुनील व धारसूल निवासी सोनू का भी नाम बताया है।
16 पुलिस गिरफ्त में सभी आरोपी।