फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में बैठक करते हुए अधिकारी ।
- फोटो : 1
फतेहाबाद। पानी का बिल न भरने वालों के खिलाफ जनस्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अब पानी बिल न भरने वालों के जनस्वास्थ्य विभाग कनेक्शन काटेगा। इसको लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में एसडीओ सतपाल रोज ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और कार्रवाई को लेकर रणनीति तैयार की।
शहर फतेहाबाद में पानी के 17529 कनेक्शन है लेकिन हालात ये है कि 7429 उपभोक्ताओं ने ही पानी का बिल भरा है। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें फील्ड में जाएंगी और नोटिस देंगी। फिलहाल जनस्वास्थ्य विभाग मोबाइल पर मैसेज के जरिए अलर्ट कर रहा है।
जनस्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक करीब 6 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है। लेकिन स्थिति ये है कि 80 लाख रुपये बिल की रिकवरी हुई है। जबकि इस वित्त वर्ष को ढाई माह का समय ही रह गया है। हालात ये है कि लोग 60 रुपये प्रति माह पानी का बिल जमा नहीं करवा रहे हैं।
पानी की बर्बादी को रोकेगा विभाग : एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि आम जन तक पीने का पानी पहुंचने के लिए व पीने की पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल संरक्षण अभियान के तहत पीने के पानी पर लगाए गए सब्जी व हरा चारा के कनेक्शन काटे जाएंगे। जिले के सभी शहरों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा टीम लगाकर घर-घर सर्वे करवाया जा रहा है। शर्मा चंद लाली जिला सलाहकार स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कहा कि जिले के सभी गांवों व शहरों में जिन्होंने पीने के पानी पर हरा चारा सब्जी लगा रखी थी। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काटते हुए सब्जी और हरा चारा को भी उखड़वाया जाएगा।