रतिया। सदर थाना पुलिस ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के ग्रामीण एसडीओ अशोक पानू की शिकायत पर गांव निमड़ी के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से 100 लीटर तेल चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। सदर पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ अशोक पानू ने बताया कि गांव निमड़ी में अशोक कुमार के खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से चोर 100 लीटर तेल चोरी करके ले गए। खेत मालिक द्वारा सूचना दिए जाने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची और तेल चोरी की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। संवाद