फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी को 10 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के दोषी बलविंद्र को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित गर्ग की अदालत ने 10 साल की कैद व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

इस मामले में रतिया क्षेत्र की एक महिला ने युवक बलविंद्र के खिलाफ रतिया सदर थाने में केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि 12 दिसंबर 2022 को उसकी चार साल की बेटी उसके साथ सोई हुई थी। इसी दौरान दोषी बलविंद्र उसके घर आया और उसके बगल में सोई बेटी को उठाकर ले गया और उससे दुराचार का प्रयास किया। उसकी बेटी जब रोने लगी तो वह और उसका पति जाग गए और दोषी मौके से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में दोषी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म का प्रयास व पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत केस दर्ज किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बलविंद्र को दोषी करार देते हुए उसे 10 साल की कैद व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें