फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर से 10 तोला सोना व 800 ग्राम चांदी चोरी, अलमारी का लॉकर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

Sun, 04 Aug 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रतिया पुलिस ने अरोड़ा कॉलोनी निवासी जगजीत सिंह की शिकायत पर चोरों के खिलाफ उसके घर से 10 तोले सोना व 800 ग्राम चांदी चोरी होने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अरोड़ा कॉलोनी निवासी जगजीत ने बताया कि शिवरात्रि पर्व के चलते वह अपने परिवार समेत अपने गांव के मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने गया था। रात को जब घर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे पड़े हैं तथा घर के अंदर अलमारी का लॉकर तोड़कर अज्ञात व्यक्ति उसके घर से 5 सोने की अंगूठी व सोने और चांदी के अन्य गहनों समेत करीब 10 तोले सोना व 800 ग्राम चांदी चुरा कर ले गया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें