फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीसदी बच्चों को नहीं लगा गंभीर बीमारी से बचाव का टीका

विज्ञापन
जिले में टीकाकरण अभियान को लेकर वीसी के माध्यम से निर्देश देते हुए सीएमओ डॉ. सपना गहलावत। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। गंभीर बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को जन्म से लेकर 16 साल तक टीकाकरण किया जाता है। लेकिन 10 फीसदी बच्चे टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। ये ही नहीं जिले में करीब दो लाख पात्र ऐसे है जो कि कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज भी नहीं लगवा रहे हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग 22 से 27 अगस्त तक विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने वीसी के माध्यम से जिला के सभी चिकित्सा अधिकारियों को 22 से 27 अगस्त से चलाए जाने वाले विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर जरूरी निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्यकर्मी टीका न लगवाने वाले बच्चों को ढूंढकर टीकाकरण करेंगे। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के मुताबिक पांच, 10 और 16 साल के बच्चे टीकाकरण नहीं करवाते हैं। करीब 10 फीसदी बच्चे जिले में टीकाकरण नहीं करवा रहे हैं। पांच साल के बच्चों को डीपीटी की बूस्टर, 10 और 16 साल के बच्चों को टीडी की डोज लगती है।
इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।
जिले में ये है कोरोना टीकाकरण की स्थिति
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4758 805
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 139
60 साल से ऊपर 84237 64647 3975
45 से 59 साल 144187 120010 2343
18 से 44 साल 403173 269358 4300
15 से 17 साल 38740 13355 0
12 से 14 साल 7494 2169 0
ये होता है गंभी र बीमारियों से बचाव का टीकाकरण
जन्म के समय : बीसीजी, ओपीवी, हेपेटाइटिस बी।
छह सप्ताह पर : ओपीवी पहली, पेंटावेलेंट पहली, आइपीवी पहली, रोटा पहली और पीसीवी पहली डोज।
10 सप्ताह पर : ओपीवी दूसरी, पेंटावेलेंट और रोटा की दूसरी डोज।
14 सप्ताह पर : ओपीवी तीसरी, पेंटावेलेंट तीसरी, आईपीवी, रोटा तीसरी और पीसीवी दूसरी डोज।
9 से 12 माह : एमआर पहली डोज, पीसीवी बूस्टर, जेई।
16 से 24 माह : एमआर दूसरी डोज, डीपीटी बी, ओपीवी बी, जेई।
5 से 6 साल : डीपीटी बूस्टर डोज।
10 साल : टीडी।
16 साल : टीडी।
कोट
बीमारियों की रोकथाम को लेकर 22 से 27 अगस्त तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। टीकाकरण का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना है। सभी स्कूलों में भी कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। गर्भवती के लिए भी टीकाकरण कैंप लगेंगे। कोविड-19 से बचाव को लेकर बूस्टर, टीडी 10 और 16 और टीडी पर विशेष ध्यान देकर 100 प्रतिशत टारगेट हासिल किया जाएगा। इसी प्रकार 0 से 2 साल के आयु वर्ग के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें